फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो निजी अस्पतालों में मौत मामले की जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो-37-पुष्पा क्लीनिक में जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
कुठौंद। क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों में 48 घंटे के भीतर हुई मौतों के मामले में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. उमेश, डॉ. एसपी सिंह और डॉ. एमके वर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले संबंधित अस्पतालों का जायजा लेने पहुंची।
विज्ञापन

जांच में एक अस्पताल बंद मिला, जबकि दूसरे पुष्पा हॉस्पिटल में आवश्यक चिकित्सकीय अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए। जांच टीम ने विवेचक से भी मामले की विस्तृत जानकारी ली और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की समीक्षा की। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जो औरैया में तैयार की गई थी, उसे भी तलब किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित मृतकों के परिजनों को भी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें