फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माणाधीन अस्पताल की तिरछी दीवार तुड़वाने के निर्देश

Thu, 27 Jun 2024 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव के आरआरसी सेंटर, अमृत सरोवर तालाब, निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम योगी ने ऐरी रमपुरा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। इसके बाद से अब तक विकास कार्यों का निर्माण कार्य जारी है। डीएम ने संबंधित कार्यदाई संस्था व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। गांव में करीब ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय हाईस्कूल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को 20 नवंबर 23 को सौंपी गई थी।
2.16 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई थी। डीएम ने निर्माणाधीन कार्यों की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की एक दीवार तिरछी मिली। जिसे डीएम ने तुड़वाकर फिर से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओ को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने ने गांव में नहरों से भरे जा रहे अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत वाटिका बनाकर छायादार व औषधीय पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने खाद्यान्न स्मार्ट मॉडल शॉप, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, सीवीओ डॉ. निर्मल कुमार, डीपीआरओ राम अयोध्याप्रसाद, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीएसए चंद्रप्रकाश, प्रधान ओमकार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें