माधौगढ़। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बारसंघ अध्यक्ष संदीप मिश्रा की अगुवाई में दो दर्जन अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर आधे घंटे तक नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना हैं कि तहसीलदार को नहीं हटाया जाता,तब तक अधिवक्ता न्याययिक कार्य से विरत रहेंगे।
एसडीएम व तहसीलदार अमित शेखर की मनमानी के चलते बुधवार बारसंघ अध्यक्ष संदीप मिश्रा, अजय कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, कमलेंद्र सिंह, मानसिंह आदि दो दर्जन अधिवक्ता तहसील गेट पर पहुंचे। तहसीलदार व एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बारसंघ अध्यक्ष का कहना हैं कि तहसीलदार अविवादित फाइलों में एक वर्ष से आदेश नहीं कर रहे है। साथ ही बंटवारा, हदबंदी व धारा 38 के मामले बिना सुने खारिज कर दिए जाते हैं।
तहसीलदार कोर्ट में हदबंदी के आठ से दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट से परेशान अधिवक्ता न्याययिक कार्य से विरत हैं। शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो तहसील परिसर पर ताला लगाकर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान महाराज कुशवाहा, सुरजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार सिंह, गोविंद सेंगर, शिवनरेश द्विवेदी, सुशील पचौरी आदि मौजूद रहे।