फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लापरवाही पर दरोगा और आरक्षी निलंबित

Sat, 23 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा में शुक्रवार रात नौ बजे रंजिश को लेकर गांव के ही बुद्ध सिंह और मोहर सिंह के परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी जवानों के साथ आटा थाने के दरोगा विश्वनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि पीआरवी में तैनात आरक्षी पंकज शर्मा शराब के नशे में था। उसने पीड़ित पक्ष से कहा कि अगर न्याय चाहिए तो पुलिस अधीक्षक के बंगले चले जाएं। वहीं मौके पर मौजूद दारोगा विश्वनाथ सिंह ने भी पीड़ित पक्ष को किसी प्रकार की कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया, इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

रात में किसी व्यक्ति ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने आटा थाना प्रभारी अजय सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बात सुनकर पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दारोगा विश्वनाथ सिंह और आरक्षी पंकज शर्मा को कार्य में लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें