फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल, मुख्य आरक्षी निलंबित

Sat, 23 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को नर्तकियों पर पैसे उड़ाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मामला 12 मई का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने नर्तकियों का नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मुख्य आरक्षी अशोक कुमार का नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लिया और जांच के आदेश दिए। मामले की जांच सीओ कालपी अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई, इसमें आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें