आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा में शनिवार की देर शाम सड़क किनारे स्थित दुकान से पैदल सामान लेकर लौट रही मासूम को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी बलदेव की आठ वर्षीय पुत्री खुंखुनिया शनिवार देर शाम गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित दुकान से कुछ घरेलू सामान लेने गई थी। सामान लेकर जब वह लौट रही थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। और लहूलुहान हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और मासूम को अस्पताल में लेकर आए। जहां उसे उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।