फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों के साथ नहर पर गया मासूम डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। मामुलिया विसर्जन करने बहनों के साथ नहर पर गए भाई का पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। बहनों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान नहर की ओर दौड़ पड़े। नहर में तेज बहाव होने से यह तलाश करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। मासूम का पता नहीं लग सका। इकलौते बेटे के डूबने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी शिवदयाल अहिरवार की पुत्री कविता, बबीता, मुस्कान छोटे भाई सुभाष अहिरवार (8) के साथ शुक्रवार को अमावस्या पर मामुलिया विसर्जन करने हमीरपुर शाख की नहर पर गई थीं। विसर्जन के दौरान सुभाष का पैर फिसल गया। वह पानी के बहाव के साथ बहने लगा। भाई को बहता देख बहनें चिल्लाने लगीं। इससे आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर नहर की ओर दौड़ पड़े। इन्होंने मासूम की तलाश शुरू की। बहाव तेज होने से पता नहीं चल सका। परिजन और गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। मौके पर पहुंचे एट थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि करीब एक दर्जन से अधिक गोताखोरों को बुलाकर मासूम की खोजबीन की जा रही है। नहर में पानी ज्यादा होने से परेशानी हो रही है।
तीन बहनों में इकलौता था सुभाष
शिव दयाल की शादी करीब 20 साल पहले सीमा अहिरवार से हुई थी। कविता, बबीता और मुस्कान के बाद खासी मन्नतों से सुभाष का जन्म हुआ था। घर में इकलौता व छोटा होने से वह तीनों बहनों व मां-बाप का भी दुलारा था।
विज्ञापन

इकलौते बेटे के डूबने से घर में मचा कोहराम
सुभाष के नहर में डूबने की खबर पर पिता शिवदयाल, मां सीमा अहिरवार परिजनों के साथ नहर पर पहुंच गईं। शिवदयाल और सीमा बेटे की तलाश के लिए लोगों से मदद मांगते रहे। नहर में तेज बहाव होने से लोग बच्चे को तलाश करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सुभाष के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें