फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा तो आशा बहू से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कस्बे के ग्राम खुटमिली में शुक्रवार को गुजरात से लौटे लोगों ने घर की जगह क्वारंटीन सेंटर में रहने की बात कहने पर आशा बहु से अभद्रता कर दी। आशा बहू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम खुटमिली की आशा बहू नीलम ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर बताया कि उसके गांव में आठ लोग गुजरात प्रांत के बड़ौदा से आए हैं और अपने घरों में चले गए। जब उसने उन लोगों से विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने के लिए कहा तो उन्होंने अभद्रता व गालीगलौज की है। सूचना मिलते ही यूपी 112 के प्रभारी प्रदीप तिवारी, कांस्टेबल रामबाबू व चालक नित्यानंद मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगे तो पुलिस पीछा कर ने पीछा कर प्रशांत नामक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग भाग गए। पुलिस उनकी धर पकड़ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक को पकड़ा है, बाकी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं आशा बहुओं ने विरोध जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें