फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित व्यक्ति के दो रिश्तेदारों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित के रिश्तेदारों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप
विज्ञापन

उरई के वल्लभनगर निवासी भतीजा और बहनोई पहले से ही मेडिकल कॉलेज में थे क्वारंटीन, अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 पहुंची---सब हेड
कदौरा कस्बे के कोरोना संक्रमित के परिजन भी हुए क्वारंटीन
किराना दुकानदार के संक्रमित निकलने से कदौरा में अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। लॉकडाउन-तीन के बाद जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम झांसी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 पहुंच गई है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आए लोग पूर्व में संक्रमित उरई शहर के ही वल्लभ नगर निवासी के रिश्तेदार हैं। जांच रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कदौरा पहुंच गई और परिजनों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले 26 अप्रैल को जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक नर्सिंगहोम का ओटी मैनेजर भी संक्रमित मिला था। उसी नर्सिंगहोम में पत्नी की डिलीवरी कराने वाले वल्लभ नगर निवासी कंप्यूटर की दुकान करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पांच मई को पाजिटिव आई थी। जिस पर उसके नाते रिश्तेदारों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी मेडिकल भेजे गए थे। शुक्रवार को कंप्यूटर दुकानदार का वल्लभ नगर निवासी भतीजा (22) और कदौरा कस्बा निवासी किराने का दुकान चलाने वाला बहनोई (44) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कदौरा में किराना दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान दुकानदार निर्धारित समय पर दुकान खोलकर सामान की बिक्री करता था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगर पंचायत सफाई कर्मियों की टीम कदौरा पहुंच गई और देर रात तक दुकानदार के संपर्क के लोगों की तलाश के साथ-साथ साफ सफाई और सैनिटाइज कराने का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें