फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे में हाईवे पर खराब हुआ वाहन तो की जाएगी बैरिकेडिंग

Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। घने कोहरे में हाइवे पर अगर आपका वाहन खराब होता है तो घबराएं नहीं, एनएचएआई की टीम स्वयं आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। 60 मीटर के दायरे में आपके वाहन की बैरिकेडिंग की जाएगी। जब तक आपका वाहन सही नहीं हो जाता है तब तक वह आपके संपर्क में रहेगी।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर हाइवे पर घने कोहरे में हादसों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई योजना बनाई है। खराब वाहन के पीछे से कोई हादसा न इस लिए उस वाहन की बैरिकेडिंग की जाएगी। मौसम में बदलाव और घने कोहरे से हाइवे धुंध छाई रहती है ऐसे में कोई वाहन हाइवे पर सड़क किनारे खराब होकर खड़ा होता है तो कोहरे की धुंध में हाइवे पर खराब खड़ा वाहन दिखाई नहीं पड़ता हादसा होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
एनएचएआई के सुरक्षा अधिकारी इरफान ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में अगर कोई वाहन खराब स्थिति में हाईवे पर खड़ा है, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 60 मीटर पहले बैरिकेडिंग की जा जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा बैरिकेड्स पर चमकदार रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं, ताकि रात और कोहरे में वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। इसके अलावा हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।
एनएचएआई कई जगहों पर सूचना बोर्ड भी लगाए हैं, जिनमें वाहन चालकों को कोहरे के दौरान हाई बीम लाइट का इस्तेमाल न करने और उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी जागरूकता से कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी,हाइवे पर चलने वाले वाहन मालिकों को भी विशेष हिदायत दी गई है कि वे अपने वाहनों को नियमित रूप से जांचें और सड़क पर कहीं भी अचानक रुकने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें