आटा। युवक ने घर के कमरेे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बम्हौरी कलां गांव निवासी जयहिंद (34) ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वह हमीरपुर जिले के बेरी गांव स्थित अपने मायके में थी। उसके एक बच्चा है। उसके आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी रबीना, मां कमला रानी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।