फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वीनू तिवारी के अनुसार 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके पति पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सवार तीन लोगों ने रंजिश के चलते उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। आरोप है कि गंभीर हालत में उन्हें वाहन से घसीटा गया, जिससे शरीर में कई चोटें आईं। उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत कुठौंद थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें