फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को चाकू मारी

विज्ञापन
महिला को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए पुलिसकर्मी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। क्षेत्र के चंदुर्रा गांव में पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। दोनों हाथों की कलाई पर चाकू लगने से पत्नी लहूलुहान हो गई। इसके बाद पति व प्रेमिका फरार हो गए। पत्नी ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि भागते वक्त दोनों घर से नगदी भी ले गए हैं। पुलिस ने देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया है। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है और उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन

चंदुर्रा निवासी दयावती पत्नी निर्मलसिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग ग्यारह बजे वह घर में थी तभी उसके पति निर्मल व गांव निवासी उसकी प्रेमिका के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। दयावती का आरोप है कि पति व उसकी प्रेमिका ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। बचाव में उसने अपने हाथ चेहरे के सामने कर दिए तो चाकू उसकी कलाइयों में लग गया। जिससे वह घायल हो गई। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ कर उसे बचाया लेकिन इसी बीच प्रेमिका उसके घर में रखी डेढ़ लाख की रकम लेकर भाग निकली।
घायल दयावती को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। घटना के बाद से ही निर्मलसिंह घर से भागा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दयावती से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला मारपीट का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि निर्मलसिंह के गांव की उक्त महिला से प्रेम संबंध है। जिसका पत्नी दयावती ने कई बार विरोध भी किया। यह हमला भी उसी प्रेम प्रसंग के विरोध में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें