मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव में जहर खाने से हुई प्रेमी प्रेमिका की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शनिवार शाम मोहिनी का शव उसके परिजन ससुराल लेकर पहुंचे। पति ने अंतिम संस्कार करने व शव लेने से इन्कार कर दिया। तब उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। वहीं, राहुल के शव का उसके छोटे भाई ने अंतिम संस्कार किया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी राहुल राजपूत (23) का पड़ोसी मोहिनी दुबे (22) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी परिजनों ने उरई के पटेल नगर निवासी अवनीश से की थी। पांच दिन पहले ही मोहिनी गांव आई थी और शुक्रवार रात अपने घर की दीवार फांदकर तीन बजे राहुल के घर पहुंची। यहां दोनों ने जहर लिया।
हालत बिगड़ने पर मोहिनी ने शोर मचाया और बाहर निकलते हुए राहुल के परिजनों से जहर खाने की बात बताई। परिजन उन्हें मेडिकल कालेज ले गए। जहां मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल की झांसी ले जाते समय मौत हो गई थी। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद ससुराल में उसकी अंतिम संस्कार करने की बात कही गई तो पति ने शव लेने व अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर उसके छोटे भाई हनी ने उसका अंतिम संस्कार किया। जबकि राहुल का उसके छोटे भाई शिवम ने मुखाग्नि दी। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का मामला होने पर कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।