फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार घायल, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कुंवरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर बीच सड़क पर आ गया। तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव निवासी अंकुश पटेल उर्फ भइयन (22) लौना स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने पर साढ़े आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। बाइक जब कुंवरपुरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर बीच सड़क पर गया। इससे सामने से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई।
हादसे में बाइक चालक अंकुश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर तो चालक भी ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और वह डंपर मालिक को बुलाने की जिद पर अड़ गए। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी ने कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। इस पर परिजन शांत हुए। डंपर झांसी के पूंछ का बताया जा रहा है। जो स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य में लगा है। युवक की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें