फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह आग लगने से सौ बीघा फसल जली

Tue, 23 Apr 2019 11:40 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
रामपुरा में गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा मौजे में किसान मोहन पचौरी के खेत में मंगलवार दोपहर भूसा मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। तभी मशीन की चिंगारी से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटे व धुएं के गुबार देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर भागकर खेत में पहुंचे और भूसा मशीन व ट्राली को खेत से बाहर निकालकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एकजुट होकर खेत के आसपास लगे ट्यूबवेलों को चलाकर आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग पूरे मौजे में फैल चुकी थी। आग से नरेश यादव की चार बीघा, पप्पू पंडित की तीन बीघा, फौजी की पांच बीघा, वीरे यादव की दो बीघा, अवध किशोर की दस बीघा, मोहन पचौरी का दस बीघा सहित अन्य किसानों की कटी व खड़ी 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। जली फसल देखकर किसानों का रो रोकर बुरा हाल है। अभी तक कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था ।

उधर, कुठौंद के गोरा राठौर गांव निवासी नत्थू सिंह पुत्र जनक सिंह के खेत में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया, जब तक आग बुझती तब तक एक एकड़ की फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं कदौरा क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मातादीन के खेत की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग आगे बढ़ती इससे पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


वहीं डकोर क्षेत्र कुठौंदा गांव में ट्यूबवेल नंबर 32 पर नीचे झूल रहे तारों से इंद्रपाल पुत्र देशराज की भैंस चिपक गई जिससे हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे उसकी दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं भैंस की भी मौत हो गई। वहीं कस्बा गोहन में हार्वेस्टर की चिंगारी से रामू पुत्र रामबिहारी के खेत में आग लग गई और आग ने धीरज पुत्र सुखनंदन की 6 बीघा, अनिल पुत्र दर्शन की 3 बीघा, सुरेश पुत्र राजेद्र की तीन बीघा, सुरेंद्र बंदीदीन की ढाई बीघा सहित बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद तीन घंटे बाद पहुंची दमकल कर्मियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आग पर काबू कर लिया था। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लेखपाल व अन्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें