फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तैयारी खरीद शुरू, केंद्रों पर अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला प्रशासन ने जिले में एक अप्रैल से खरीद शुरू कर दी है। किसानों को गेहूं बेचने में किसी तरह की कोई दिक्कतों का समाना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों व ब्लाकों में करीब एक सैकड़ा केंद्र खोले है। जिसमें किसी तरह खरीद शुरू तो हो गई है, लेकिन सभी केंद्रों में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। कहीं बारदाना नहीं है तो कहीं केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से केंद्र बंद पड़े है। पीने के पानी व छाया की बात तो दूर किसान खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर है। जिससे किसान केंद्रों पर कई दिनों से डेरा जमाए है, लेकिन फिर भी उनकी खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बारदाना की कमी से खरीद बंद, किसान परेशान
जालौन। नवीन गल्ला मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। अभी गेहूं खरीद शुरू हुए एक पखवारा ही हुआ है, लेकिन अभी से केंद्रों पर समस्याएं आने लगी हैं। हालत यह है कि अधिकांश क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी हो चुकी है। जिसके चलते क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान दो-दो दिन से अपना माल मंडी में रखे हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर बारदाना न होने की वजह से वह अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। एक ओर जहां आंधी बारिश का भय सता रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों को खुले में रखा गेहूं आवारा जानवरों से भी बचाना पड़ रहा है।

अधिक पैसों के लिए बंद किए हैं खरीद
सरावन। साधन सहकारी समिति सरावन में दो दिन से गेहूं खरीद बंद है। किसानों का आरोप है कि अधिक पैसों के चक्कर में जानबूझ कर केंद्र संचालक खरीद बंद किए हैं। वहीं केंद्र प्रभारी कौशल किशोर ने बताया की पीसीएफ से अब तक 2500 बोरी का बारदाना मिला था जिसमे 1200 क्विंटल के लगभग गेहूं की खरीद हो चुकी है। पिछले दो दिनों से बारदाना नहीं है, कई बार अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक बारदाना नहीं मिला है। इसके साथ ही अब तक 19 लाख सापेक्ष में अब तक क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा मात्र 8 लाख रुपये भेजे गए हैं। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशीला देवी, पूर्व अध्यक्ष हरदेव सिंह सेंगर, मुलायम सिंह, करन सिंह राजपुरा, मान सिंह व माताप्रसाद आदि किसानों का कहना है की जल्द ही बारदाना एवं खरीद का पैसा भेजा जाए जिससे खरीद प्रभावित न हो
विज्ञापन


तीन दिन से दे रहे ट्रैक्टर का भाड़ा
किसान करन सिंह का कहना हैं कि वह तीन दिन पूर्व पीसीएफ केंद्र पर अपना गेहूं बेचने आए थे। यहां आकर पता चला कि केंद्र में बारदाना ही नहीं है। वह भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर आए थे, लेकिन गेहूं खरीद न होने की वजह से तीन दिन से वह ट्रैक्टर का भाड़ा देने को मजबूर हैं।

सड़क में खुले में रखा है गेहूं
किसान कुलदीप सिंह बताते हैं कि वह भाड़ा नहीं दे सकते थे तो उन्होंने अपना गेहूं मंडी में ही उतरवा लिया है। पिछले तीन दिनं से उनका गेहूं सड़क पर खुला पड़ा है। एक ओर आंधी-पानी की चिंता सता रही है। जानवरों से गेहूं बचाने के लिए उन्हें रातों को जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें