फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुमपुरा ने अनेठा को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चंबल क्रिकेट लीग के छठवें दिन इटावा जिले के अनेठा और जालौन की हुकुमपुरा के बीच मुकाबला हुआ। अनेठा के 12 ओवर में 105 रनों के जवाब में हुकुमपुरा की टीम ने नौवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हुकुमपुरा ग्राउंड पर हुए इस मैच में हुकुमपुरा के शेरसिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

चंबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग के छठवें दिन हुकुमपुरा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पहले खेलते हुए अनेठा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान से 105 रन बनाए। हुकुमपुरा टीम के मनीष कुमार ने 4 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हुकुमपुरा ने बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान से 106 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। हुकुमपुरा के बल्लेबाज शिवा सिंह चौहान ने 12 गेंद में नॉट आउट रहते हुए सर्वाधिक 35 रन बनाए। हुकुमपुरा टीम के शेरसिंह ने जहां 2 विकेट लिएए वहीं 34 रन भी बनाए। दूसरी पाली में जायघा और माधौगढ़ टीम के बीच मैच हुआ। जायघा टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान से 12 ओवर में 76 रन बना पाई। जायघा टीम से सर्वाधिक टुल्ले फौजी ने 29 रन बनाए। जवाब में माधौगढ़ टीम ने एक विकेट के नुकसान से जीत हासिल कर ली। माधौगढ़ के सत्येंद्र ने 32 सर्वाधिक रन बनाए तो 4 विकेट भी झटक लिए। सत्येंद्र को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें