फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैसे होगा लक्ष्य पूरा, पांच दिन में बंट पाया मात्र 20 प्रतिशत राशन

Wed, 20 Mar 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कालपी। सर्वर की आंख मिचौली और मशीनों में आए दिन होने वाली गड़बड़ी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। घटतौली रोकने वाली मशीन अब राशन वितरण में समय को बर्बाद कर रही है। राशन मिलने में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मजदूरी करने वाली अब अपनी दिहाडी से हांथ धो रहे है। घटतौली रोकने के लिए शासन से सभी कोटेदारों को ई-पॉस मशीन दी गई, लेकिन मशीन आने पर नई समस्या भी साथ आई। सर्वर नहीं आने से कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कालपी के मोहल्ला राजेपुरा निवासी संपत देवी, रामचबूतरा की सुधा शर्मा, टरननगंज की अनीता ने बताया कि सर्वर नहीं आने से बड़ी समस्या हो रही है। दो-दो दिन इंतजार करना पड़ रहा है। उरई शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी फूलवती, कांशीराम कॉलनी निवासी सीमा, लहारियापुरवा निवासी कमलेश, लहारियापुरवा निवासी राजू ने बताया कि एक घंटे में पांच से छह लोगों को ही राशन मिल रहा है। दो दिन बाद नंबर आ पाया। वहीं जिले में मात्र अभी तक 20 प्रतिशत ही खाद्यान वितरण हो सका है। जबकि पिछले महीने तीन दिन में 50 प्रतिशत वितरण हो चुका था। सात से आठ दिन में कोटेदार 90 प्रतिशत तक वितरण कर लेते थे। 15 मार्च से वितरण शुरू हुआ है। जो 29 मार्च तक चलेगा।

सर्वर नहीं आने की शिकायत की
कालपी। सर्वर नहीं आने से कोटेदार बड़े परेशान हो रहे हैं। विभाग को इसकी जानकारी देने कोटेदार पहुंचे। कोटेदार वीर सिंह ,ज्योति प्रसाद ने बताया कि चार से पांच लोगों को राशन बांटने में एक घंटा लग रहा है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। इस प्रकार से समय पर वितरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सर्वर की समस्या पूरे जिले में है। इसकी शिकायत रोजाना शासन को भेजी जा रही है। वहां से आश्वासन मिल रहा है। जल्द समाधान होगा।
-अनूप तिवारी, पूर्ति अधिकारी, जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें