आग से गृहस्थी तबाह होेने से गमगीन वारे सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना देकर आग बुझाने लगे। बाद में पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक किसान का करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। डकोर थाना क्षेत्र के गांव टिमराें निवासी वारे सिंह के घर में बुधवार की सुबह चूल्हे
पर खाना बन रहा था अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख घर में कोहराम मच गया।
आसपास के ग्रामीणाें ने दमकल कर्मियाें के साथ मिलकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वारे सिंह ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान है। उसने आला अधिकारियों से मदद दिलाए जाने की मांग की है।
चूल्हे में गिरने से झुलसा बच्चा
जालौन कोतवाली के गांव भदवां निवासी अंशू (3) पुत्र अनूप सिंह बुधवार की सुबह करीबन नौ बजे अपने घर में खेलते समय चूल्हे में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया।