फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने विषाक्त खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर दंपती में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। देर रात पत्नी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय अवस्थी का कहना है कि फिलहाल महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौरी निवासी जितेंद्र रजवधिया की 25 वर्षीय पत्नी कमला की पति से शराब के रुपये मांगने को लेकर झगड़ा होने लगा। बात बिगड़ने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने देर रात जहर खा लिया। परिजन आननफानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कमला के दो पुत्र आशिक और छोटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें