उरई। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ ठगी की जा रही है। अक्सर मरीजों को बाहर की दवा लिखने, महंगा जांचे लिखने की शिकायत आती रहती है। इलाज के नाम पर डॉक्टर मनमाने वसूली कर रहे है। इस मामले में एक डॉक्टर द्वारा इलाज के नाम पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीएम के निर्देश पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
हमीरपुर जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र के घुरौली निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि जिला चिकित्सालय उरई में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकुल मिश्रा का नाम लेते हुए एक व्यक्ति ने उनके भतीजे राहुल से इलाज के नाम पर तीस हजार रुपये मांग रहा है। डॉक्टर की सहमति पर उस व्यक्ति ने पांच हजार रुपये ले लिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए थे। बुधवार की पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉ मुकुल व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)