फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोप्सी जांच की होगी सहूलियत, हिस्टोपैथोलॉजी लैब का शुरू

विज्ञापन
हिस्टोपैथोलॉजी लैब के शुभारंभ के दौरान मौजूद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कैंसर की शुरूआती जांच की सुविधा अब राजकीय मेडिकल कालेज में भी मिलेगी। शुक्रवार को करीब दो करोड़ की लागत से पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत हिस्टोपैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। कालेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने लैब की शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी लैब के संचालित होने से पैथोलॉजी विभाग को मजबूती मिलेगी। जो भी सर्जरी राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में होती थी। जिनकी कैंसर संबंधी बॉयोप्सी जांच जनपद के बाहर झांसी, कानपुर या लखनऊ आदि भेजी जाती थी। वह जांच की सुविधा अब यहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि टीबी, फाइलेरिया, थायराइड जैसी जांचें भी हो सकेगी। इसका लाभ मेडिकल कालेज आने वाले को तथा आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू सिंह ने किया। इस दौरान पैथोलॉजी विभाग के प्रोफसर डॉ. सोनल अमित, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. अंजू चंद्रा, डॉ. शैलेंद्र प्रताप, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. बलराम, चंद्रप्रकाश, मणिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें