फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर बेचकर लौट रहे किसान से मारपीट कर एक लाख चालीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मटर बेचकर कानपुर से लौट रहे किसान को गांव जाते समय युवकों ने रोककर मारपीट करते हुए 1.40 लाख रुपये लूट लिए। उसको पकड़कर खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर मारपीट की और तमंचे से फायरिंग भी की। किसान के परिजनों व ग्रामीणों के आने पर आरोपी युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहेना आलमगीर निवासी किसान पवन द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शुक्रवार की सुबह साढे़ नौ बजे कानपुर से मटर बेचकर गांव जा रहा था। रास्ते में मटरा और दादूपुर गांव के बीच लमसर निवासी होमगार्ड व अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए 1.40 लाख रुपये छीन लिए। विरोध किया तो उक्त लोग उसे बांधकर खेतों के अंदर बनी झोपड़ी में ले गए। जब परिजनों को जानकारी मिली तो ग्रामीणों के साथ खेतों में गए। तभी आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी होने पर मौके पर जाकर पूछताछ की गई थी। पर मामला मारपीट का है। लूट व फायरिंग की घटना निराधार है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
---------
गांजा संग पकड़ा
उरई। शहर के डिप्टी गंज चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने शहर के झांसी रोड पर शुक्रवार की दोपहर रामप्रकाश बेलदार निवासी उमरारखेड़ा को पकड़कर दो किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें