फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन) । कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। रविवार को 12 संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11345 हो गई है। जबकि 10740 लोग ठीक हो गए है। वहीं 61 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 179 की मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्रिय केस 426 है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 420788 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को ट्रूनेट जांच में पांच, एंटीजन जांच में एक और आरटीपीसीआर जांच में छह पॉजिटिव आए है। संक्रमितों में चार उरई के, दो-दो कदौरा, कालपी और जालौन के हैं। जबकि एक एक माधौगढ़ व रामपुरा क्षेत्र के निवासी है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि कोविड एल वन हॉस्पिटल में कुल 181 बेडों में 174 खाली है। जबकि एल-2 हॉस्पिटल में 300 में से 222 बेड खाली हो गए हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में जो भी मरीज है और उनका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है और वह वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहते है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भर्ती हो सकते हैं। सीएमओ ऊषा सिंह ने बताया कि संक्रमण कम जरूर हुआ है पर सावधानी बरतनी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें