फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी करे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंडल में कोविड-19 की तैयारी की समीक्षा के लिए झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को तीसरी लहर से निपटने की तैयारी को पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के स्वस्थ्य अधिकारियों से कोविड 19 को लेकर जिला प्रशासन द्रारा किए गए कार्यो की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

रविवार को एनआईसी में वीडियो कॉन्फेंसिंग के दौरान सीएम ने जिले में कोरोना को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस पर डीएम ने उनको वर्तमान में कोरोना मरीज, जांच, अस्थाई अस्पताल व वैक्सीनेशन विस्तार के विषय में अवगत कराया। समीक्षा के दौरान कोरोना के बारे में कुछ जानकारी अपडेट न मिलने पर उन्होंने सीएमओ डॉ ऊषा को फटकार लगाई और सूचनाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन अभी से सभी तैयारी पूर्ण कर लें। तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में 20-25 सीआईसीयू बेड स्थापित किए जाएं। ताकि आकस्मिक स्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़े। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी में बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन कराएं। सारी सूचनाएं अपडेट रखी जाएं तथा जिन मरीजों को एंबुलेंस की आवश्यकता है उनको तत्काल एंबुलेंस मुहैया कराई जाए। जिले में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए तथा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संपर्क स्थापित करें। अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो ध्यान रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम प्रमिल कुमार सिंहए सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें