फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर दी दस्तक, एक नया केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना ने जिले में दोबारा दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिले में एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11575 हो गई है। जिसमें 201 की मौत हो चुकी है। 11373 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से सचेत कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिर से कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा। साथ ही टीकाकरण जरूर कराए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक्र अब तक 1008861 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। रोजाना रेलवे स्टेशन समेत मोबाइल टीमों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। इसके अलावा सभी अस्पतालों में भी कोरोना की जांच हो रही है। गुरुवार को भी सात लोगों की टूनेट जांच की गई। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। एंटीजन की 1544 जांच की गई। जिसमें सभी निगेटिव आई। जबकि 1420 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग टीकाकरण कराए। मास्क, दो गज दूरी, सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन करें।
------
डेंगू के निकले 359 केस
उरई। इस साल डेंगू के मरीज भी सबसे ज्यादा निकले। अब तक डेंगू के 359 केस हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जहां भी केस मिल रहे है, वहां टीमें जाकर मच्छररोधी जांच कर रही है। साथ ही मरीजों के परिजनों की सैंपलिंग भी की जा रही है। सीएमओ ने मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने व मच्छरों को न पनपने देने की सलाह दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें