फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगीं पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम चांदनी सिंह ने गुरुवार की देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एडीएम पूनम निगम और सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य के साथ वह सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचीं। अधिकारियों को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सबसे पहले ड्यूटी रोस्टर मांगा। रोस्टर सही न मिलने पर नाराजगी जताई। दवाओं की समस्या पर फार्मासिस्ट से जानकारी मांगी। सही जवाब न मिलने पर उन्होंने फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने वार्ड में मरीजों और तीमारदारों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों को बैठने वाले कक्ष में वातानुकूलित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार ने बताया कि वार्डों में एसी लगा दिए गए हैं। चिकित्सकों के कक्षों में भी एसी लगाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के कक्षों में दवा प्रतिनिधि बैठने और बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत पर डीएम ने कहा कि वह खुद नजर रखेंगी। एक्सरा टेक्नीशियन न होने और डिजिटल एक्सरे कक्ष में आई खराबी के लिए कहा कि वह उचित माध्यम से कार्रवाई करेंगी। इस दौरान डॉ. एके पांडेय, डॉ. सौरभ, परवेज आदि मौजूद रहे।
------------------
पार्किंग की समस्या हल करने की मांग
उरई। सीएमएस ने डीएम से अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था के लिए भी शिकायत की। कहा कि अस्पताल में पार्किंग में कई प्राइवेट वाहन और एंबुलेंस खड़ी हो जाती है। शिकायत करने के बावजूद नहीं हटती हैं। इसके लिए वह कई बार पत्र लिख चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
उरई। जिले में शुक्रवार को फिर तीन नए केस आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,999 हो गई है। इसमें 13,777 ठीक हो चुके हैं। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 14 सक्रिय मामले हैं। ठीक होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूनेट जांच में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन जांच के 1003 सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 950 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएस ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें