फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाबी व प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य एवं अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री शहरी आवास लाभार्थियों को आवास की चाबी व प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पीएम मोदी ने जनपद के 1000 लाभार्थियों सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के 75000 लाभार्थियों को वर्चुअल के माध्यम से पीएम आवास की चाबी ऑनलाइन प्रदान की। साथ ही आवास लाभार्थी महिलाओं से संवाद स्थापित कर आवास का लाभ मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 1000 लाभार्थियों के चाबी एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। उरई की नगर पालिका परिषद के लाभार्थियों को विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, अरविंद सिंह चौहान, जयप्रकाश द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ एके श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम ने 100 लाभार्थी को चाबी एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस दौरान ईओ नगर पालिका परिषद उरई विमलापति, परियोजना अधिकारी डूडा अखिलेश चंद्र तिवारी, सीएमएम विजय सिंह गौतम, सुनील गुप्ता, हंसराज, अपूर्व मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-----------
चाबी पाकर पात्रों के चेहरे खिले
कोंच। शहरी क्षेत्र में गरीबों के पक्के घर बनवाने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका कार्यालय में जब पात्रों को चाबियां सौंपी गईं। तो उनके चेहरे खुशी से दमकने लगे। पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा की अध्यक्षता व सभासदों की मौजूदगी में संयोजित कार्यक्रम में नामित सभासद शंभूदयाल स्वर्णकार एवं प्रदीप गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। संचालन सभासद अनिल पटैरिया ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें