फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी बेबी शो: अवान को पहला स्थान

Thu, 26 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्याप्त प्रचार न होने से जिला महिला अस्पताल में आयोजित हेल्दी बेबी शो औपचारिकता में ही निपट गया। ये हाल तब है जब प्रदेश सरकार बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करने केे लिए लगातार अभियान चला रही है । प्रचार प्रसार का अभाव होने के कारण लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखी। हालांकि आए प्रतिभागियों में अली खान के बेटे अवान को पहला स्थान मिला
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमा द्वारा हर साल हेल्दी बेबी शो का आयोजन महिला चिकित्सालय में किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने बच्चों के पोषण व बेहतर रखरखाव के प्रति जागरूक करना है। पर जिले में आयोजित होने वाला हेल्दी बेबी शो सिर्फ औपचारिकताओं में ही खत्म हो जाता है। गुरुवार को भी यही हुआ। स्वास्थ्य महकमा द्वारा महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो

का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। नतीजतन इस कार्यक्रम में पूरे जिले से मात्र 17 बच्चों ने भाग लिया। इनमें उरई के मोहल्ला बल्लभ नगर निवासी शबीना, अली खान का बेटा अवान पहले स्थान पर रहा। जबकि राजेंद्र नगर निवासी रीमा, गौरव दुबे का बेटा, शिद्दू दुबे दूसरे स्थान पर रहा। उरई के स्टाफ
विज्ञापन


कालोनी निवासी कीमती, अनिल सिंह का बेटा आनवी तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौकेे पर प्रभारी सीएमएस डा. पल्लवी सिंह, परामर्शदाता  डा. खेमचंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके पाल, डा. कविता, डा. रुपाली सचान, डा. पीएल वर्मा, सपा नेता भानु वर्मा आदि मौजूद रहे।

-ऐसे होता है बच्चों का चयन
हेल्दी बेबी शो में भाग लेने वाले बच्चों का सबसे पहले बर्थ सर्टिफिकेट देखा जाता है। बच्चे की उम्र एक साल से कम होने पर ही उसे शो में शामिल किया जाता है। इसके बाद नियमित टीकाकरण की स्थिति, बच्चों के पालन पोषण में साफ सफाई की स्थिति व वजन के आधार पर हेल्दी बच्चे का चयन करके सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें