फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सितंबर माह की प्रगति की समीक्षा करने के बाद बाढ़ में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी व आशा को सम्मानित किया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पिछले माह हुई बैठक की प्रगति के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यक्रमवार वित्तीय प्रगति की समीक्षा, आरएमएनसीएच प्लस ए एवं एनएचएम के अंतर्गत केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं की भौतिक प्रगति एवं गत वर्ष की उपलब्धियों से तुलना, केंद्रों पर उपलब्ध मानव संसाधन डिलीवरी, प्वांइटों एवं नान डिलीवरी प्वाइंटों पर प्रसव इकाईयों के लिए औषधियों, उपकरणों की स्थिति, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बिंदुवार की। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण अभियान, मातृ वंदना योजना के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से छह माह में हुए प्रसवों के विषय में सीएमओ अल्पना बरतारिया से पूछा, जिस पर सीएमओ ने बताया पिछले छह माह में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कुल 2000 प्रसव कराए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें और सुधार के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ के समय अच्छा कार्य करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुरा डा. अमित, बाबई पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. वीरप्रताप व कदौरा चिकित्साधिकारी अशोक चक्र सहित कई कर्मियों व आशा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर चिकित्साधिकारी अल्पना बरतारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सहित सभी सीएचसी व पीएससी के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें