फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में संविदाकर्मी ने पीया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। नगर पंचायत कार्यालय में तब हड़कंप मच गया, जब सेवा समाप्त के आदेश के बाद सविंदा सफ ाई कर्मी अपनी जेब में दो डाई की पुड़िया लेकर कार्यालय पहुंचा और हंगामा कर कार्यालय में ही डाई पी ली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व सफाई व्यवस्था की हकीकत को देखने निकले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सविंदा सफ ाई कर्मी जैन बाबू की सेवा समाप्त कर दी थी, इसी बात से आहत जैन बाबू शनिवार दोपहरनगर पंचायत कार्यालय पहुंचा और सफाई नायकों पर पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। जिस पर वहा मौजूद कर्मियों ने उसे कार्यालय से बाहर भगा दिया।
थोड़ी देर बाद जैन बाबू दोबारा कार्यालय पहुंचा और जेब में पड़ी डाई की दो पुड़िया निकाल कर पी ली। यह देख कर वहां मौजूद कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पीड़ित कर्मी ने आरोप लगाया कि वह कार्यालय बड़े बाबू से मिलने गया था, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें