फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गंधा पुल के पास शुक्रवार को आमने-सामने बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों चालक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। एक की गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी नगर निवासी जीतू सक्सेना (28) कुरसेड़ा में वेंल्डिंग कराने जा रहे थे। उनकी बाइक गंधा पुल के पास पहुंची कि दूसरी ओर से आ रहे जैतपुरा निवासी साबिर खान (60) की बाइक से भिड़ंत हो गई।
इससे दोनों वाहनों के चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जीतू सक्सेना के पैर में फ्रैक्चर होने पर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साबिर खान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें