फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खुद जोड़ ली टूटी हड्डी, पैर टेढ़ा हुआ तो ऑपरेशन के बाद किया गया सीधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो साल पहले टूटी पैर की हड्डी को खुद ही जोड़ लिया। सोमवार को गलत तरीके से जोड़ी गई पैर की हड्डी का चिकित्सीय टीम ने दोबारा ऑपरेशन कर सीधा किया।
विज्ञापन

महोबा जनपद के ग्राम धुरट निवासी रामचरन (65) के पैर की हड्डी दो साल टूट गई थी। तब उन्होंने खुद ही अपनी पैर की हड्डी जोड़ ली। इसके बाद उनका पैर टेढ़ा हो गया और उन्हें चलने फिरने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग चिकित्सकों से ऑपरेशन कराया लेकिन लाभ नहीं मिला। जिला अस्पताल पहुंचने पर अस्थि रोग विभाग की टीम ने मरीज की हड्डी को दो भागों में काटकर हड्डी को लंबाई प्रदान कर मशीन लगाकर सुधारा।
सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि ऑपरेशन टीम में आर्थो सर्जन डॉ. मधुसूदन, डॉ. राम द्विवेदी, निश्चेतक डॉ. अविनेश कुमार, डॉ. सचिन राजपूत व नर्सिंग स्टाफ ने जटिल ऑपेरशन सफलतापूर्वक किया। उन्होंने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 221 मरीज

माधौगढ़। आयुष आपके द्वार के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगरा के चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने 221 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट इंचार्ज चंद्रशेखर सोनी ने पांच से सात दिन की दवा वितरित की। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी। शिविर में योग प्रशिक्षक इंद्रवीर सिंह, अनिल आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें