फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग और व्यापार को नई गति देगा जिला उद्योग बंधु का मंच : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में औद्योगिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को लक्ष्मीबाई सभागार में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में उद्योगपतियों और व्यापारियों ने अपने मुद्दे रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी द्वारा उद्यमियों के मामलों में शिथिलता या ढिलाई कतई स्वीकार्य नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि जिले में व्यापार और उद्योग के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवेशकों और व्यापारियों को हर स्तर पर सुरक्षा प्रदान की जाएगी ताकि वे निश्चिंत होकर उद्योग और व्यापार को आगे बढ़ा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में और तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ केके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उपायुक्त वाणिज्यिक कर अमित यादव समेत कई विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें