फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिता और छोटे भाई पर भी तमंचा ताना, दोनों ने पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फसल बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता जयनारायण और छोटे भाई पर भी तमंचा तान दिया। बेटे की हत्या देख पिता और छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ने बिना देर किए लाठी-डंडों से आरोपी पर हमला कर दिया। लगातार प्रहार से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना के बाद भी पिता और छोटा भाई वहीं खड़े रहे और खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े भाई को गोली मारने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह मौके पर ही तमंचा लहराते हुए लोगों को धमकाने लगा। उसने साफ तौर पर कहा कि जो भी उसके पास आने की कोशिश करेगा उसे भी गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपी गोली मारने के बाद शांत रहता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लगातार दी जा रही धमकियों और पिता भाई पर तमंचा तानने से हालात बिगड़ गए और विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें