फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हार्वेस्टर में लगी आग, गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। गेहूं की कटाई के दौरान बुधवार को कस्बे से सटे बदनपुरा मौजे में बड़ा हादसा हो गया। हार्वेस्टर में अचानक आग लगने से उसमें भरा पूरा गेहूं जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 10 बीघा खेत की फसल नष्ट हो गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल टीम की तत्परता से आसपास के खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया।
विज्ञापन


नया पटेल नगर निवासी रविंद्र और पप्पू कुशवाहा का बदनपुरा मौजे में संयुक्त रूप से 10 बीघा खेत है। इसमें गेहूं की फसल बोई गई थी। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से उनकी आधे से अधिक फसल पहले ही खराब हो चुकी थी। बची हुई फसल की बुधवार दोपहर हार्वेस्टिंग कराई जा रही थी। कटाई के दौरान अधिकांश गेहूं हार्वेस्टर की टंकी में भर चुका था, तभी मशीन से निकली चिंगारी ने अचानक आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने हार्वेस्टर को अपनी चपेट में ले लिया और खेत में पड़ी नराई (पराली) ने भी आग पकड़ ली।

स्थिति बिगड़ती देख हार्वेस्टर पर सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल फायर सर्विस व पुलिस को सूचना दी। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोग सबमर्सिबल और ट्रैक्टर-ट्रॉली से पानी लाने लगे, जबकि कुछ ने पास के विवाह घर से अग्निशमन सिलेंडर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर में प्लाऊ लगाकर खेत की मिट्टी पलट दी। इससे आग आगे नहीं फैल सकी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बाल-बाल बच गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। पीड़ित किसान रविंद्र और पप्पू कुशवाहा ने बताया कि हार्वेस्टर की टंकी में भरा पूरा गेहूं भी आग में जल गया। ओलावृष्टि के बाद जो करीब 8-10 क्विंटल गेहूं बचा था, वह भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें