फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला हितैषी पंचायत कार्यशाला में हरसिंगपुर प्रधान बबली होंगी शामिल

विज्ञापन
फोटो - 01 हरसिंगपुर ग्राम प्रधान बबली देवी।
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरसिंगपुर की प्रधान बबली देवी को राज्य स्तरीय महिला हितैषी पंचायत कार्यशाला में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इस कार्यशाला का आयोजन 14 नवंबर को लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन


कुठौंद ब्लॉक के हरसिंगपुर ग्राम प्रधान बबली देवी का चयन पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर हुआ है। पंचायत स्तर पर महिला सशक्तीकरण, सुशासन, सामाजिक विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में हरसिंगपुर पंचायत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। पंचायतों का मूल्यांकन 21 प्रमुख संकेतकों और 174 यूनिक डेटा पॉइंट्स के आधार पर किया गया। इसके साथ ही 119 सूचक विषयों पर ग्राम पंचायत स्तर से नियमित रूप से प्रगति की निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रधान बबली देवी ने बताया कि जिले की ओर से उन्हें राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है। यह कार्यशाला एक दिवसीय होगी। इसमें प्रदेश की चयनित महिला प्रधानों के साथ अनुभव साझा किए जाएंगे और पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें