फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आधी-अधूरी सफाई, परैथा माइनर ओवरफ्लो, 200 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
फोटो-11-खेत से माइनर का पानी निकलता किसान। संवाद - फोटो : वा​र्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
विज्ञापन
कोंच(उरई)। परैथा माइनर की आधी-अधूरी सफाई और खैरा मौजे में टूटी हुई पुलिया माइनर में समा जाने से सोमवार शाम माइनर ओवरफ्लो हो गई। पानी के फैलाव से करीब 200 बीघा खेतों की फसलें जलमग्न हो गईं। समस्या से नाराज किसानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद सिंचाई विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और माइनर का जलस्तर कम कराया।
विज्ञापन

पिछले दिनों परैथा माइनर की सफाई बीच में ही छोड़ दी गई थी, परैथा के पास सिंचाई विभाग की पुलिया क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गई। इससे पानी का बहाव बाधित होने लगा। आसपास के खेतों में पानी भरने लगा और किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसान हरिसिंह, गौरव, राजभैया, महेश कुमार, प्रदीप, रामप्रकाश का कहना है कि माइनर की सफाई अधूरी होने से बार-बार ओवरफ्लो की स्थिति बन रही है।
इमलोरी से कोंच तक माइनर की सफाई अब भी अधूरी पड़ी है। इसके कारण इमलोरी, उमरी, परैथा, दाड़ी व कोंच क्षेत्र के किसान परेशान हैं। जहां तक सफाई हो गई है वहां पानी का बहाव तेजी से हो रहा है। शिकायत मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई संदीप कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने एक ओर माइनर का पानी कम कराया।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से माइनर में गिरी हुई टूटी पुलिया को भी हटवाया। इसके बाद किसानों को अस्थायी राहत मिल सकी। जेई का कहना है कि किसानों की परेशानी को देखते हुए माइनर की पूरी सफाई जल्द कराई जाएगी, ताकि ओवरफ्लो की समस्या दोबारा न हो।

फोटो-11-खेत से माइनर का पानी निकलता किसान। संवाद- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें