फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विधायक खेल स्पर्धा में सरस्वती विद्या मंदिर की राधा व स्वाति ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
फोटो-14-विजेता छात्राओं को सम्मानित करते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य। स्रोत - फोटो : सुकृति शॉप पर सामान देखतीं संदीक्षा सदस्य।
विज्ञापन
उरई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन इंदिरा स्टेडियम में हुआ। इसमें राधा और स्वाति में गोल्ड जीता।
विज्ञापन

अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा राधा ने चार मैच खेले। राधा ने एकल व डबल में भी 21- 12 पॉइंट्स के भारी अंतर के साथ कोकिल को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा स्वाति ने अंडर-19 बैडमिंटन में खेलते हुए 21- 3 पॉइंट्स के भारी अंतर के साथ तिथि को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को सम्मानित किया गया। अब ये छात्राएं जनवरी में कानपुर खेलने जाएंगी। इससे पहले भी विद्यालय की यह दोनों छात्राएं राधा एवं स्वाति अखिल भारतीय स्तर पर खेल चुकी हैं।
बता दें कि यह विधायक खेल स्पर्धा ग्रामीण खेल लीग का हिस्सा है, जो राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रही है। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती आदि खेल शामिल हैं। इन दोनों छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई एवं शिप्रा मिश्रा ने सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें