कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहनी मंदिर के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का अधजला शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार युवती की पहचान नहीं हो सकी। शव क्षत विक्षत था और कपड़े भी फटे थे। प्रथम दृष्टया मामला रेप और हत्या का मालूम पड़ता है। कोतवाल रुद्रकुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहनी मंदिर के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास रविवार तड़के रेलवे के गैंगमैन ने एक युवती का अधजला शव देखा। उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार युवती का चेहरा व शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जला है। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला रेप और इसके बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। कोतवाल रुद्र कुमार सिंह ने कहाकि शव देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती खाना बदोश थी।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।