फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कृषि ने दौरा कर देखी हकीकत

Sun, 27 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश कम होने से प्रभावित खरीफ की फसल का जायजा लेने प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान वह खेतों पर गए और तिल की फसल देखी। किसानों से बातचीत की और उन्हें जैविक खेती करने की सलाह दी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने माना कि बारिश का असर तिल की खेती पर पड़ा है। इससे उत्पादन कम होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्राप कटिंग ठीक ढंग से कराएं, जिससे किसानों को बीमा क्लेम का लाभ मिल सके।

प्रमुख सचिव ने भी माना कि लक्ष्य के सापेक्ष कम बारिश होने से तिल की उत्पादकता पर प्रभाव पड़ेगा। यहां से वह हाइवे स्थित निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रमुख को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह अधूरे कार्य को जल्द पूरा करें ताकि किसानों को जल्द लाभ मिलना शुरू हो सके।
विज्ञापन


 यहां वह सीधे लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस पहुंचे व डीएम रामगणेश से विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक से कृषि योजनाओं के संचालन की प्रगति रिपोर्ट ली और समीक्षा की। इसके बाद वह एट क्षेत्र के गांव धमसेनी पहुंचे जहां तिल फसल देखी और फिर किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें