फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह अचेत होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों ने घायल छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी राधेश्याम की 16 वर्षीय पुत्री ममता वर्मा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है उसका सेंटर माधव राव सिंधिया इंटर कालेज में था।
गुरुवार की दोपहर वह परीक्षा देने जा रही थी। तभी दुर्गा मंदिर के पास हाईवे पार करते समय उरई की ओर से आ रहे ट्रक ने छात्रा को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जोल्हूपुर के पास से ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें