फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक शिक्षक आदित्य कुलश्रेष्ठ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरे शिक्षक को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी आदित्य कुलश्रेष्ठ (37) साथी विकास के साथ देर रात जोल्हूपुर मोड़ से लौटकर कालपी घर आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर अमलतास तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे और ट्रक आदित्य को कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही आदित्य की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठा विकास घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें