फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 61 लाख से होगा बालिका छात्रावास का कायाकल्प

Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में बने बालिका छात्रावास के दिन अब बहुरने वाले हैं। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए बजट भेज दिया है। बजट मिलते ही कायाकल्प का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बालिकाओं को इसमें रहने के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से शहर आने वाली बालिकाओं को किराये के मकानों में न रहना पढ़े और वह आराम से एकांत में रहकर पढ़ाई कर सके। इसके लिए शहर के मोहल्ला तुलसी नगर में वर्ष 1985 में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया था। इस छात्रावास में करीब 48 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था की गई थी। यह देखरेख के अभाव में बंद हो गया। जिससे शहर में पढ़ने वाली छात्राओं को किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने अब इसके कायाकल्प की सुध ली है। इसके लिए शासन से करीब 61.21 लाख का बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि शासन से बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही छात्रावास को सही कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें