फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने नदी में छलांग लगाई, मौत

विज्ञापन
यमुना नदी में जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। घरेलू कलह में युवक ने सनगढ़ पुल पर कार खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। पानी के बजाय जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौत हो गई। सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले लोगों ने शंकरपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात लग्जरी कार सवार युवक कुठौंद औरैया सीमा स्थित सनगढ़ पुल पर पहुंचा। यहां कार खड़ी कर युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। अंधेरा होने से वह पानी के बजाय जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी वहीं मौत हो गई। सोमवार सुबह इधर से गुजरे लोगों ने पुल पर कार खड़ी होने की सूचना शंकरपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुल के नीचे पहुंचकर खून में लथपथ कार सवार को अस्पताल भेजा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान अवधेश सिंह उर्फ चंदन (35) पुत्र अरविंद सिंह निवासी बर्रा कानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में पता चला कि अवधेश अपनी कार से रात 10 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। खुदकुशी की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें