संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कालपी रोड स्थित एक होटल में एक डाक्टर व तीन लोगों में टेबल पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज फैक्टरी एरिया व सिपाहियों झगड़ा कर रहे उक्त लोगों को कोतवाली पहुंचाया। जबकि घायल डाक्टर को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया डाक्टर की हालत में सुधार है।
शहर कोतवाली के कालपी स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार की देर शाम खाने की टेबल पर पहले से ही डा.प्रेमरंजन कटियार निवासी पटेलनगर खाना खा रहे थे। उसी दौरान मंटू यादव निवासी तिलक नगर, कुकुल सिंह निवासी सुशील नगर व शिवम गुर्जर निवासी रामकुंड आए और टेबल पर बैठने को लेेकर डाक्टर से झगड़ा करने लगे। डाक्टर ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने डाक्टर के साथ हाथापाई कर दी और लात घूसों सेे भी जमकर मारा पीटा।
जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसकी सूचना होटल मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैक्टरी एरिया चौकी प्रभारी अशोक यादव व सिपाही मृगेंद्र ने तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाए और उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लॉकअप में डाल दिया। उधर घायल पड़े डाक्टरों को जिला अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार कराया। बताया जा रहा है डाक्टर की हालत में सुधार है।