फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिजली के तारों से मिलेगी निजात

Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में झूलते जर्जर तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर में जगह-जगह झूल रहे बिजली के जर्जर तारों से अब जल्द ही निजात मिलेगी। बिजली विभाग के निर्देश पर केईआई संस्था की ओर से शहर में अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल डाली जा रही है। इससे न सिर्फ बिजली चोरी पर लगाम कसेगी, साथ ही गली, कूचों और प्रमुख चौराहों पर हादसों को अंजाम देने वाले जर्जर तारों से भी छुटकारा मिलेगा। अधिकारियों की मानें तो अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के बाद शहर में कहीं पर भी जर्जर तार नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन


जनपद में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह है कि इससे न सिर्फ शासन, प्रशासन को लाखों के राजस्व की क्षति पहुंच रही है तो वहीं नियमों की भी अवहेलना हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए कई बार बिजली विभाग ने अभियान चलाकर शिकंजा कसा, बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। ऐसी स्थिति में कटियाबाजों से निपटने के लिए शहर में केईआई संस्था अंडरग्राउंड विद्युत केबिल डालने का काम में जोरों के साथ जुट गई है। अप्रैल तक इस काम को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना है। इस काम के लिए संस्था के पास अभी दो माह का समय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें