फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूट एंड लूट के विरोध में बाजार बंद, हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कदौरा में दुकान बंद कर नारेबाजी करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई/कदौरा (जालौन)। कदौरा में बुधवार की शाम सराफ के साथ हुई शूट एंड लूट की वारदात के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया। बाजार बंद कर व्यापारियों ने घंटों पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस की हीलाहवाली से ही वारदातें बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस किसी भी मामले का अब तक खुलासा भी नहीं कर सकी है। यदि जल्द ही सराफ के साथ वारदात करने वाले बदमाश पकड़े गए नहीं गए तो हाईवे भी जाम किया जाएगा। हंगामे की सूचना पर वारदात के 15 घंटे बाद एएसपी सुभाष शाक्य मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एएसपी ने सराफ के परिजनों से मिलकर उन्हें भी घटना के जल्द खुलासे का भरोसा जताया। तब जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ और बाजार की दुकानें खोली गई।
विज्ञापन


बुधवार की शाम बबीना निवासी सराफ विष्णु सोनी जब अपने भाई और बेटे लक्की के साथ दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पेट्रोलपंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया। बदमाशों ने लक्की के सीने में गोली मारकर उससे साढ़े पांच लाख की ज्वैलरी और नोटों से भरा बैग भी लूट लिया था। लक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से देर रात ही उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

गुरुवार की सुबह जैसे ही व्यापारियों को घटना की जानकारी हुई, उन्होंने दुकानें न खोलकर चौराहे के पास पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की यूपी 100 सिर्फ वसूली के लिए घूमती है। कहीं भी अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं नजर आ रहा है। कालपी में प्रिंसिपल के घर हुई लाखों की चोरी भी नहीं खुल सकी। यूपी 100 गश्त करती तो शायद लक्की की जान जोखिम में न पड़ी होती। हंगामे की सूचना के बाद एएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से बदमाशों के बारे में जानकारी की। इसके बाद सराफ के घर भी पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस को तीन दिनों के भीतर घटना के खुलासे का समय दिया है। इसके बाद हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी है। इतना ही नहीं सराफ के परिवार के जमा असलहे भी वापस कराने की बात की गई है। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि क्राइम ब्रांच काम कर रही है, जल्द ही बाइक सवार बदमाशों का पता लग जाएगा। तब जाकर व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली। प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी अमित गुप्ता, निमेश चौरसिया, अनूप गुप्ता, देवीदास सिंधी, शुभम गुप्ता, इंसाफ अली और विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें