फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यंजन प्रतियोगिता में गीता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जालौन ब्लॉक के ग्राम सिहारी पड़ैया में श्री अन्न के व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गीता को पहला, शारदा को दूसरा, छोटी बहू को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी ने बताया है कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज के रूप में घोषित किया गया है। इसी कड़ी में मोटा अनाज पर आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 31 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया। महिलाओं ने मोटे अनाज बाजरा के व्यंजन बनाए थे। बाजरा की बर्फी, बाजरा का पुआ, बाजरा के लडडू, बाजरा की खीर, बाजरा की पूरी, बाजरा के गुलगुले आदि बनाए। व्यंजन प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान, स्कूल हेड मास्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने व्यंजन को चखकर मूल्यांकन किया। इसमें सांत्वना पुरस्कार ज्योति व संगीता को दिया गया। फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. मंजुल पांडेय ने महिलाओं को फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान सुरजीत पांडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें